अलवर जिला बैडमिंटन संघ एवं रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर अलवर के संयुक्त तत्वावधान में जयकृष्ण क्लब में चल रही जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में रविवार को भी रोचक मुकाबले हुए। सलोनी प्रजापत और गुरनूरकोर ने अपने वर्ग के एकल वर्ग के खिलाब जीते।
पुरुष वर्ग के युगल में हरिओम दुलैट व नमन अनेजा, शुभम व यश सिंघल, आशीष शर्मा व आदित्य मलिक तथा हेमेन्द्र यादव व धीरज कटारिया ने अगले दौर मे प्रवेश किया।
वेटरन पुरुष वर्ग 35 वर्षीय एकल मुकाबलों में डॉ. हेमेन्द्र यादव, सौरभ, मयंक चौहान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। युगल में तुषार व मयंक, डॉ. रितेश व मोदी व अर्चित तथा घनश्याम यादव व हरभजन सिंह की जोड़िया में ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वेटरन के पुरुष वर्ग 40 वर्षीय एकल मुकाबले के फाइनल में डॉ विकास अरोड़ा का मुकाबला लखवीर सिंह से होगा। इसी वर्ग के युगल फाइनल में डॉ. विकास अरोड़ा व लखवीर सिंह का मुकाबला डा. हेमेन्द्र यादव व कि धीरज कटरिया से होगा।
वेटरन के पुरुष वर्ग 45 वर्ष एकल मुकाबलों मे डॉ. राकेश गुप्ता, रजनीश भाटी तथा राकेश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग के युगल में डॉ. अनुराग मीना व नरेश सोनी की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई।
वेटरन के पुरुष वर्ग 50 वर्षीय युगल में राकेश गुप्ता व संदीप मालपानी की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। जहां इनका मुकाबला राकेश गुप्ता व अनिल चौधरी से होगा।
11 वर्ष के लड़कों के एकल वर्ग मे कियान यादव, मोहित शर्मा, विष्णु सिंह व विशन सैनी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग की | लड़कियों के वर्ग में गुरनूरकोर ने आध्या सोनी को हराकर प्रतियोगिता का पहला खिताब अपने नाम किया।
13 वर्ष के लड़कों के एकल वर्ग में तरुण व्यास, मेधांश, दक्ष यादव, कियान यादव ने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग के लड़कियों के एकल में सलोनी प्रजापत ने गुरनूरकोर को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं 15 वर्ष के लड़कों के एकल वर्ग में कुणाल, कपिल व्यास, हिमांशु, समर्थ वशिष्ठ, अनिरुद्ध सिंह, गितांग, जय यादव, दक्ष भारद्वाज ने अपने मैच जीत क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT