अलवर जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामे
अलवर जिला बैडमिंटन संघ एवं रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर अलवर के संयुक्त तत्वावधान में जयकृष्ण क्लब में चल रही वैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन 11 वर्ष के बालक एकल वर्ग मे कियान यादव विजेता व विष्णु सिंह उपविजेता रहे।
वेटरन वर्ग के 40 वर्ष एकल मे डॉ. विकास अरोड़ा प्रथम व लखवीर सिंह द्वितीय तथा युगल मुकाबले में डॉ. विकास अरोड़ा व लखवीर सिंह पहले व हेमेन्द्र र यादव व धीरज कटारिया दूसरे स्थान पर रहे।
45 वर्ष एकल में राकेश कुमार में विजेता व रजनेश डागर उपविजेता, मं युगल मुकाबले में रजनीश डागर व है संदीप चौधरी विजेता व डॉ. अनुराग मीना व नरेश सोनी उपविजेता रहे।
50 वर्ष युगल में राकेश गुप्ता व अनिल चौधरी पहले तथा राकेश गुप्ता व संदीप मालपानी दूसरे स्थान पर रहे।
फाइनल मैचों में 13 वर्ष के बालक मे एकल वर्ग मे तरुण व्यास विजेता व तथा कियान यादव उपविजेता,
15 वर्ष के बालक एकल वर्ग मे समर्थ वशिष्ठ विजेता दक्ष भारद्वाज उपविजेता,
17 वर्ष के लड़कों के एकल वर्ग मे समर्थ प्र वशिष्ठ विजेता व सोनू मीणा उपविजेता रहे। लड़कों के युगल वर्ग मे हिमांशु सैनी व सोनू मीना विजेता तथा अनिरुद्ध सिंह भदोरिया व राघव व अरोडा उपविजेता रहे।
19 वर्ष के लड़कों के एकल वर्ग मे अनिरुद्ध सिंह विजेता देव कुमार उपविजेता, लकड़ियों के एकल मे चार्वी आर्य विजेता व नंदनी सिंह उपविजेता रही। लड़कों के युगल वर्ग मे आदि शर्मा व समर्थ वशिष्ठ विजेता तथा देव कुमार व अनिरुद्ध सिंह उपविजेता रहे।
पुरुषों के एकल वर्ग हरिओम दुलैट विजेता व अनुभव शर्मा उपविजेता रहे।
वैटरन वर्ग के 35 वर्ष एकल में डॉ. हेमेन्द्र के यादव प्रथम स्थान व सौरभ यादव उ द्वितीय स्थान, युगल वर्ग में राजेन्द्र प्रसाद यादव व मुकेश कुमार यादव र्थ प्रथम तथा सौरभ यादव और गोविंद या खण्डेलवाल द्वितीय स्थान पर रहे। वर्ग इसी आयु वर्ग के महिलाओं के एकल ता में सीमा देवी विजेता व विधा के एस व उप विजेता रही।

No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT