प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 2 जनवरी 2023 को राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर द्वारा नर्सिंग संस्थानों यथा जीएनएमटीसी व एनएमटीसी सहित "स्पोर्ट्स वीक "का शुभारंभ किया गया।
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर प्राचार्य संदीप अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान व जिला अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन राजपाल सिंह यादव, प्रिंसिपल जीएनएमटीसी दिनेश चावला ,एनएमटीसी से अनिल सुरेला, रोशन सैनी, ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खेलकूद सप्ताह की शुरुआत की ।
खेलकूद प्रभारी देवकीनंदन मीना ने बताया कि इसके पश्चात जीएनमटीसी प्रांगण में बैडमिंटन मैच का उद्धघाटन मैच प्रभारी नरेश गुप्ता के नेतृत्व में गणमान्य अतिथियों ने कराया।
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित करते हुए नर्सिंग स्टूडेंट्स को मरीज सेवा के साथ खेलकूद के द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए प्रेरित किया ।
आज इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज अलवर,नर्सिंग कॉलेज तिजारा, जीएनएमटीसी, एनएमटीसी की फैकल्टी योगेश गुप्ता, भारत सैनी ,मुकेश बंजारा, प्रेम प्रकाश मीणा ,आशुतोष शर्मा, सरस्वती कांत शर्मा, रश्मि चौधरी, विष्णु शर्मा ,राजेश जयसवाल, राजेंद्र अरोड़ा ,पदम यादव , सुगन सिंह ,राजकुमार यादव ,मुकेश मीणा, बनवारी लाल गुर्जर ,निशा खंडेलवाल, संजू सिंधी ,प्रेमलता मीना, नरेंद्र अरोड़ा,आदि सहित सभी स्टूडेंट्स उपस्थित थे।
प्रेस नोट
"नर्सिंग स्टूडेंट्स के स्पोर्ट्स वीक का समापन"
आज दिनांक 7 जनवरी को राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर द्वारा आयोजित नर्सिंग संस्थानों के "स्पोर्ट्स वीक "का समापन समारोह राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग सभागार में आयोजित किया गया ।
प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान,जिलाध्यक्ष नर्सेज़ एसोसिएशन राजपाल सिंह यादव ,प्रिंसीपल जी एन एम टी सी दिनेश चावला, नर्सिंग अधीक्षक सामान्य चिकित्सालय रीटा रोज,नर्सिंग अधीक्षक महिला चिकित्सालय सुशीला वर्मा ,एन एम टी सी से प्रतिनिधि अनिल सुरेला थे।
कार्यक्रम में नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता यथा बैडमिंटन, रेस, रस्साकशी, शतरंज ,मेहंदी में विजेताओं को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ चौहान ने खेलकूद को जीवन का अहम हिस्सा बताया तथा स्टूडेंट्स को इस ऊर्जा का सकारात्मक कार्यो में लगाने की अपील की।
प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया एंव सभी स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया ।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलो से जीवन मे स्फूर्ति आती व टीम भावना, प्रतिस्पर्धा आती है जोकि आगे बढ़ने के लिए अति महत्वपूर्ण है।
बैडमिंटन में विजेता नर्सिग ट्यूटर नरेश गुप्ता व उपविजेता भारत सैनी व मैच रैफरी देवकीनंदन मीना को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विजय भारद्वाज, शशि शेखर मिश्रा, योगेश गुप्ता, सरस्वती कांत शर्मा,आशुतोष शर्मा,राजेंद्र अरोड़ा,राजेश जायसवाल, रश्मि चौधरी,पदम यादव, विष्णु शर्मा,मुकेश बंजारा,संजय शर्मा,राजेन्द्र वर्मा,सुगन सिंह ,मुकेश मीना,निशा खंडेलवाल, प्रमोद विमरोट,संजू सिंधी, योगेंद्र सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT