ताईक्वानडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा सागर मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रेफ़री सेमिनार में अलवर ज़िले की चार महिला खिलाडियो ने भाग लिया
वर्ल्ड ताईक्वानडो फेडरेशन ( साउथ कोरिया ) के द्वारा ब्लैक बेल्ट से सम्मानित और राष्ट्रीय पदक प्राप्त चारो खिलाड़ी नेहा खंडेलवाल , शिप्रा सोनी, स्नेहा सिंघल , अक्षिता दीक्षित ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए इस राष्ट्रीय सेमिनार में उलेखनीय प्रदर्शन किया बल्कि ताईक्वानडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफ़री परीक्षा में उत्तीर्ण होकर राष्ट्रीय रेफ़री बनने की योग्यता हासिल की,
उक्त चारो खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफ्री की भूमिका में अपनी उपस्थिति देंगी
आज ज़िला ताईक्वानडो संघ द्वारा चारो खिलाडिओ का स्वागत किया गया
अगले माह के प्रथम सप्ताह में ज़िला ताईक्वानडो संघ भी ज़िला स्तरीय एक रेफ़री सेमिनार का आयोजन करेगा , जिसमें उक्त चारो राष्ट्रीय रेफ़री ज़िले के खिलाडीओ को वर्ल्ड ताईक्वानडो द्वारा हाल में बदले गए कुछ नियमों की जानकारी प्रदान करेंगे और नये नियमों से अवगत करायेंगे, जिससे अलवर के सभी खिलाड़ी आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को अप डेट् कर सकेगा
ज़िला ताईक्वानडो संघ के अध्यक्ष अभिनव गुप्ता , उपाध्यक्ष डॉ आनंद वर्धन टंडन अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोमल बाँगा चित्रा सिंह राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी लोकेश यादव निशांत उपाध्याय, मान्या जैन अभिजीत बालियान मंजीत चौधरी याशू गुप्ता यशिका अरोड़ा वीर जैन सहित सभी ज़िला संघ कार्यकारनी ने शुभकामनाएँ दी है
सादर
उत्तम सैनी
सचिव
ज़िला ताईक्वानडो संघ अलवर

No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT