राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अलवर

 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम के मल्टी पर्पज हॉल से बदलकर बैडमिंटन हॉल में कराने पड़े। इस मामले में क्वालिफायिंग राउंड में ही खिलाड़ी मैदान में फिसलन की शिकायत कर रहे थे। इसके बावजूद भी राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने मल्टी पर्पज हॉल में मैच शुरू कराए तो शुरुआती मैच में ही एक खिलाड़ी स्लिप हो गया। हालांकि उसे अधिक चोट नहीं आई हैं। इसके बाद प्रदेश संघ और जिला संघ के अधिकारियों ने गुरुवार को मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में मैंच कराए। साथ ही शुक्रवार से कुछ मैच जयकृष्ण क्लब में भी कराए जाएंगे। गुरुवार को बालिकाओं के वर्ग के मैच शुरू नही हो सके। राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी अक्षय सिंह शेखावत स्लिप हुआ। चोट नहीं आई  इसके बाद उसने मैच खेला और जीता





 उन्होंने यह भी बताया कि मल्टी पर्पज हाल में सिंथेटिक फर्श नई डाली गई है। जिसके कारण कुछ फिसलन थी। हमने इसके लिए उपाय भी किए। बाद में हमने वुडन कोर्ट पर ही मैच कराने का निर्णय लिया। बालिका वर्ग के मैच शुक्रवार से शुरू होंगे।




•गुरुवार को हुए बैडमिंटन मैचों के परिणाम


जिला बैडमिंटन संघ के सचिव भविंद्र अरोड़ा ने बताया कि 15 वर्षीय लड़कों की एकल प्रतियोगिता मे भरतपुर के मयूर अवस्थी, श्रीगंगानगर के हर्षवर्धन, हरकेम सिंह, जयपुर के अंशुमन चौधरी, जर्वित, अक्षय सिंह शेखावत, अथर्व, मानस, श्रेयांश चौधरी, दिव्यांश तोमर, अलवर के कपिल व्यास, , जय यादव, दक्ष भारद्वाज, हिमांशु सैनी व अनिरुद्ध सिंह, अजमेर के जयेश इसरानी, दौसा के कान्हा गुर्जर, कोटा के सात्विक, हिमांशु यादव, मोहम्मद बराक हुसैन, उदयपुर के कविश सिंघवी, गर्व कोठारी, बीकानेर के हर्ष स्वामी, यथार्थ शर्मा, नैतिक, धौलपुर के मिर्जा साहिल बेग जोधपुर के मानस गहलोत तथा झुंझुनूं के लक्ष्य बुगालिया ने अगले दौर में प्रवेश किया। बगल में गौरव मीना व पर्थ दुबे आदि जोड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया।





No comments:

Post a Comment

SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT

Alwar district badminton game

  जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न   अलवर जिला बैडमिंटन संघ एवं रोटरी क्लब का ग्रेटर अलवर के संयुक्त प्रधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनश...