आज दिनांक 4/8/2022 अलवर जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में आयोजित को 48वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। आयोजन सचिव श्री योगेश सैनी(लाठा) ने बताया की कार्यक्रम में श्री योगेश मिश्रा( जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी), अध्यक्षता श्री तेजस्व गहलोत (अध्यक्ष, राजस्थान कबड्डी संघ), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्वेता सैनी( प्रत्याशी, अलवर शहर विधानसभा) , सीए श्री किशन गुप्ता समाजसेवी, श्री बाबू झालानी( निदेशक सीबा मसाला),श्री पृथ्वी सिंह जी मील( निदेशक निर्वाणा होटल) ,श्री अशोक सैनी( निदेशक,अपना घर शालीमार सोसाइटी) का पदाधिकारियों द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया व प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। प्रायोजक श्री मनोज जी चाचान (आयोजन अध्यक्ष), चेयरमैन आयोजन समिति श्री पन्ना लाल सैनी , जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी श्री चंद्रभान गुर्जर, अध्यक्ष द्वारा सभी खिलाड़ी व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री कैलाश सैनी( सचिव जिला कबड्डी संघ) ,श्री शिवम सोनी (अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्ष ,श्री पुष्पेंद्र चौधरी हेड ऑफ डिपार्टमेंट अलवर पब्लिक स्कूल) , श्री कर्मवीर यादव( कोषाध्यक्ष, जिला कबड्डी संघ) ,राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रविंद्र कुमार, प्रो कबड्डी के राष्ट्रीय प्लेयर मेडलिस्ट प्रदीप कुमार व जय भगवान एवं लगभग 800 बालक व बालिका खिलाड़ी उपस्थित थे। मंच संचालन चेयरमैन आयोजन समिति पन्ना लाल सैनी ने किया,सभी जिलो से सचिव व अध्यक्ष इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया आयोजन सचिव योगेश सैनी ने बताया कि उद्घाटन मैच सीकर वर्सेस प्रतापगढ़, बालक वर्ग के मध्य हुआ। जिसमें सीकर की टीम 33/12 से विजेता रही। बालिका वर्ग मे धौलपुर वर्सेस दौसा, जिसमें धौलपुर 20/2 से विजेता रहा ।
सादर प्रकाशनार्थ-
श्री योगेश सैनी(लाठा),
आयोजन सचिव
No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT